जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे गिरकर 83.28 प्रति डॉलर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे कमजोर होकर 83.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से रुपया प्रभावित हुआ।
मुंबई, 18 अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे कमजोर होकर 83.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजारों में नकारात्मक धारणा और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से रुपया प्रभावित हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों के मुताबिक, ताजा विदेशी पूंजी प्रवाह और विदेशों में प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने से रुपये को थोड़ा समर्थन मिला और इसकी गिरावट पर कुछ अंकुश लग गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.24 पर खुला। दिन में यह 83.23 से 83.28 प्रति डॉलर के बीच कारोबार करने के बाद अंत में 83.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले 83.25 पर बंद हुआ था।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि घरेलू बाजारों में कमजोरी और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच रुपये में गिरावट आई।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत गिरकर 106.20 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 3.05 प्रतिशत उछलकर 89.30 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।
एलकेपी सिक्योरिटीज में शोध विश्लेषण विभाग के उपाध्यक्ष जतिन त्रिवेदी ने संभावना जताई कि भारतीय रिज़र्व बैंक रुपये में मूल्यह्रास को रोकने के लिए सक्रिय रूप से हस्तक्षेप कर रहा है। इसके अलावा, डॉलर में कमजोरी से भी रुपये को कुछ समर्थन मिला।
तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 551.07 अंक गिरकर 65,877.02 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार मे्ं शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 1,831.84 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2023 10:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

