जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे टूटकर 83.13 प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.13 प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।
नयी दिल्ली, 21 अगस्त अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.13 प्रति डॉलर के अबतक के सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ।
इस गिरावट का कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी तथा विदेशी निवेशकों का बिकवाली दवाब है।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने के कारण रुपये में नकारात्मक रुझान के साथ कारोबार हो सकता है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.10 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 83.05 से 83.16 के दायरे में घूमने के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव से तीन पैसे टूटकर 83.13 प्रति डॉलर के नये सर्वकालिक निचले स्तर पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। इस गिरावट का कारण घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी है।
कच्चे तेल मूल्यों में आई तेजी और विदेशी निवेशकों के बिकवाली दबाव के कारण रुपये में गिरावट आई।
बीएनपी परिबा बाई शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि हालांकि अमेरिकी डॉलर में कमजोर रुख तथा घरेलू बाजार में तेजी से गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।
चीनी केंद्रीय बैंक के अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहित करने के लिए प्रमुख ब्याज दर को 0.10 प्रतिशत घटाकर 3.45 प्रतिशत करने के बाद अमेरिकी डॉलर में गिरावट आई।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत घटकर 103.23 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.64 प्रतिशत बढ़कर 85.34 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर कारोबार कर रहा था।
वहीं बीएसई सेंसेक्स 267.43 अंक की तेजी के साथ 65,216.09 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,901.10 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2023 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

