एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे टूटकर 83.30 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से बुधवार को रुपया तीन पैसे टूटकर 83.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे टूटकर 83.30 प्रति डॉलर पर

मुंबई, आठ नवंबर विदेशी बाजारों में अमेरिकी मुद्रा में मजबूती से बुधवार को रुपया तीन पैसे टूटकर 83.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयरों में नरम रुख का भी रुपये पर असर पड़ा, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये को समर्थन मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.25 पर खुला और कारोबार के दौरान 83.23 से 83.30 के दायरे में घूमने के बाद अंत में पिछले बंद भाव से तीन पैसे टूटकर 83.30 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया मंगलवार को 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.24 प्रतिशत बढ़कर 105.79 के स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.10 प्रतिशत बढ़कर 81.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 33.21 अंक बढ़कर 64,975.61 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 84.55 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 08, 2023 10:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).