एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे टूटकर 81.93 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अपने प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की हानि के साथ 81.93 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे टूटकर 81.93 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 19 जून अपने प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने के बीच अंतरबैंक विदेशी मु्द्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की हानि के साथ 81.93 प्रति डॉलर (अस्थायी) के भाव पर बंद हुआ।

बाजार विश्लेषकों के अनुसार, स्थानीय शेयर बाजारों में विदेशी कोषों का निवेश बढ़ने और कच्चे तेल कीमतों में गिरावट के रुख ने रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 81.93 के भाव पर कमजोर खुला। कारोबार के अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से तीन पैसे घटकर 81.93 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ।

दिन के कारोबार में डॉलर के मुकाबले रुपया 82.01 के ऊपरी और 81.90 के निचले स्तर पर भी पहुंचा।

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 81.90 पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को आंकने वाला डॉलर सूचकांक 0.29 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.54 पर पहुंच गया।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.16 प्रतिशत घटकर 76.49 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 216.28 अंक की गिरावट के साथ 63,168.30 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 794.78 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 19, 2023 05:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).