एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरा, 74.18 पर हुआ बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल के दाम बढ़ने और दुनिया की अन्य मुद्राओं के समक्ष डालर के मजबूत होने से स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया तीन पैसे गिरकर 74.18 रुपये प्रति डालर (अस्थाई) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डालर के मुकाबले रुपया तीन पैसे गिरा, 74.18 पर हुआ बंद

मुंबई, 10 नवंबर कच्चे तेल के दाम बढ़ने और दुनिया की अन्य मुद्राओं के समक्ष डालर के मजबूत होने से स्थानीय विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया तीन पैसे गिरकर 74.18 रुपये प्रति डालर (अस्थाई) पर बंद हुआ।

विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक बाजार में कच्चे तेल के दाम बढ़ने का घरेलू मुद्रा पर असर पड़ा है। लेकिन घरेलू इक्विटी बाजार में तेजी से रुपये को समर्थन मिला जिससे उसकी गिरावट सीमित रही।

यह भी पढ़े | MP By Election Result 2020: उपचुनाव के रुझान पर बोले कमलनाथ, कांग्रेस को मिलेगी बड़ी जीत.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में घरेलू मुद्रा में कारोबार की शुरुआत 74.04 रुपये प्रति डालर पर हुआ। हालांकि, कारोबार आगे बढ़ने के साथ ही रुपया इस मजबूती को बरकरार नहीं रख पाई और अंत में कारोबार की समाप्ति पर यह तीन पैसे गिरकर 74.18 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

कारोबार के दौरान घरेलू मुद्रा 74.02 की ऊंचाई छूने के बाद 74.30 रुपये प्रति डालर तक नीचे भी गया।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Election Results 2020: बिहार विधानसभा और 11 राज्यों के उपचुनाव के नतीजें ECI की वेबसाइट, ऐप पर कैसे देखें?.

इससे पहले सोमवार को रुपया सात पैसे लुढ़कर 74.15 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ था।

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के समक्ष डालर की मजबूती को दर्शाने वाला डालर सूचकांक 0.17 प्रतिशत बढ़कर 92.87 अंक पर पहुंच गया।

इस बीच ब्रेंट कच्चे तेल का वायदा भाव 1.34 प्रतिशत बढ़कर 42.97 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 10, 2020 05:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).