जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे टूटकर 82.73 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को छह पैसे की गिरावट के साथ 82.73 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और स्थानीय शेयर बाजार के कमजोर रुख के बीच रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
मुंबई, तीन अगस्त अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को छह पैसे की गिरावट के साथ 82.73 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी बाजारों में डॉलर की मजबूती और स्थानीय शेयर बाजार के कमजोर रुख के बीच रुपये की धारणा प्रभावित हुई।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों के बाजार से पैसे निकालने और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी से भी रुपये पर दबाव बड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.71 पर खुला। दिन में कारोबार के दौरान यह 82.66 के उच्चस्तर तक गया तथा 82.81 के निचले स्तर तक आया। अंत में यह अपने पिछले बंद भाव से छह पैसे गिरकर 82.73 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।
पिछले कारोबारी सत्र में रुपया डॉलर के मुकाबले 82.67 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.13 प्रतिशत बढ़कर 102.68 रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.23 प्रतिशत गिरकर 83.01 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 542.10 अंक टूटकर 65,240.68 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने पिछले कारोबारी सत्र में 1,877.84 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 04:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

