एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे गिरकर 73.86 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति पद की बहस और इस सप्ताह की आर्थिक गतिविधियों से नए संकेतों के इंतजार के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 73.86 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया सात पैसे गिरकर 73.86 पर बंद

मुंबई, 29 सितंबर अमेरिकी चुनाव में राष्ट्रपति पद की बहस और इस सप्ताह की आर्थिक गतिविधियों से नए संकेतों के इंतजार के बीच रुपया मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे गिरकर 73.86 (अनंतिम) के स्तर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.78 पर खुला, और सीमित दायरे में कारोबार करते हुए अंत में 73.86 पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव के मुकाबले सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।

यह भी पढ़े | Cheque Payment New Rules: चेक से भुगतान करने के नियमों में RBI ने किए बड़े बदलाव, 1 जनवरी से लागू होंगे नए नियम, जानें इससे जुड़ी हर जानकारी.

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.79 पर बंद हुआ था।

दिन के कारोबार के दौरान रुपये ने अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 73.75 का ऊपरी स्तर और 73.91 का निचला स्तर देखा।

यह भी पढ़े | Aadhaar में बिना किसी डॉक्यूमेंट के घर बैठे एड्रेस कैसे बदलें/अपडेट करें?.

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि निवेशकों को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जो बिडेन के बीच होने वाली राष्ट्रपति पद की बहस का इंतजार है।

इसके अलावा निवेशक आरबीआई के नीतिगत बयान को लेकर भी सतर्क हैं, जिसे इस सप्ताह जारी किया जाना था, लेकिन अब यह बैठक स्थगित कर दी गई है।

इस बीच, छह प्रमुख मु्द्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत गिरकर 94.19 पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक सोमवार को पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता थे और उन्होंने सकल आधार पर 26.98 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.75 प्रतिशत गिरकर 42.11 डालर प्रति बैरल पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2020 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).