एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 85.83 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर शुल्क युद्ध बढ़ने से उत्पन्न आर्थिक उथल-पुथल के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 85.83 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 85.83 प्रति डॉलर पर

मुंबई, आठ अप्रैल वैश्विक स्तर पर शुल्क युद्ध बढ़ने से उत्पन्न आर्थिक उथल-पुथल के बीच विदेशी पूंजी की भारी निकासी के कारण रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 85.83 प्रति डॉलर पर पहुंच गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में सुधार से घरेलू मुद्रा में और गिरावट आई, हालांकि कमजोर अमेरिकी मुद्रा तथा घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत सुधार से इसे कुछ सहारा मिला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 85.89 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती कारोबार के दौरान थोड़ा मजबूत होकर 85.83 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.76 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 102.73 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.34 प्रतिशत की बढ़त के साथ 65.07 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 9,040.01 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

घरेलू शेयर बाजार सोमवार को भारी गिरावट का सामना करने के बाद मंगलवार को अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरे। सेंसेक्स 1171.51 अंक की बढ़त के साथ 74,309.41 अंक जबकि निफ्टी 374.30 अंक चढ़कर 22,535.90 अंक पर आ गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 08, 2025 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).