एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को नौ पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 27 जनवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सोमवार को नौ पैसे टूटकर 86.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में गिरावट के रुख से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि शुक्रवार को भारतीय रुपया मजबूत हुआ, लेकिन सोमवार को ‘ट्रंप शुल्क’ की अनिश्चितता बढ़ने के कारण यह कमजोर होकर खुला, जबकि विदेशी कोषों की निरंतर निकासी ने निवेशकों की कारोबारी धारणा को और प्रभावित किया।

कारोबारियों ने कहा कि इसके अलावा आगामी आम बजट बाजार धारणा को निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। उन्होंने कहा कि उम्मीद की जा रही है कि विदेशी निवेश को बढ़ाने के लिए बजट में अनुकूल उपायों की घोषणा हो सकती है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 86.35 पर कमजोर रुख के साथ खुला और दिन के दौरान 86.28 के उच्च और 86.45 के निचले स्तर को छू गया।

कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले नौ पैसे की गिरावट के साथ 86.31 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

शुक्रवार को रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 22 पैसे बढ़कर 86.22 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि सकारात्मक अमेरिकी डॉलर और घरेलू बाजारों में कमजोरी के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। लगातार एफआईआई निकासी और आयातकों की डॉलर मांग से रुपये पर दबाव जारी रह सकता है।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में कमजोरी और केंद्रीय बैंक के हस्तक्षेप से रुपये को समर्थन मिल सकता है। निवेशक इस सप्ताह फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के नतीजों से पहले सतर्क रह सकते हैं।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की ताकत को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत बढ़कर 107.48 पर कारोबार कर रहा था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के कार्यकारी निदेशक एवं ट्रेजरी प्रमुख अनिल कुमार भंसाली के अनुसार, ट्रंप द्वारा कोलंबिया पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद रुपये में गिरावट आई। हालांकि, बाद में उन्होंने इसे वापस ले लिया, क्योंकि कोलंबिया अवैध प्रवासियों को वापस लेने पर सहमत हो गया था, लेकिन बाजार को यह संकेत मिल गया था कि ऐसा किसी भी देश के साथ हो सकता है, इसलिए जोखिम को कम करने के लिए बिकवाली की गई।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत चढ़कर 78.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 824.29 अंक टूटकर 75,366.17 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 263.05 अंक की गिरावट के साथ 22,829.15 अंक पर आ गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 5,015.46 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 09:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).