जरुरी जानकारी | चार सत्रों में पहली बार रुपये में गिरावट, आठ पैसे टूटा रुपया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये की विनिमय दर में चार दिन में बृहस्पतिवार को पहली गिरावट आई। घरेलू शेयरों में सुस्ती के रुख तथा एशियाई मुद्राओं में कमजोरी को देखते हुए बृहस्पतिवार को रुपया आठ पैसे गिर कर प्रति डालर 74.27 पर बंद हुआ।

मुंबई, 19 नवंबर रुपये की विनिमय दर में चार दिन में बृहस्पतिवार को पहली गिरावट आई। घरेलू शेयरों में सुस्ती के रुख तथा एशियाई मुद्राओं में कमजोरी को देखते हुए बृहस्पतिवार को रुपया आठ पैसे गिर कर प्रति डालर 74.27 पर बंद हुआ।

अंतरबैंकिंग मुद्रा बाजार में विनिमय दर 74.28 रुपये प्रति डालर पर खुली। दिनमें74.22 -74.33 के बीच घट बढ के बाद अंत में विनिमय दर आठ पैसे की गिर कर 74.27 रुपये प्रति डॉलर पर पर बंद हुई।

यह भी पढ़े | Indira Priyadarshini Nature Safari Mohraenga’ Inauguration Live Streaming: छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल राज्य के नए टूरिस्ट डेस्टिनेशन का कर रहे है उद्घाटन, यहां देखें लाइव.

पिछले दिन रुपये में 45 पैसे की तेजी आई थी।

बाजार सूत्रों ने कहा कि अमेरिका और यूरोप में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के कारण इस महामारी के टीके को लेकर सकारात्मक धारणा प्रभावित हुई जिससे रुपये में सीमित दायरे में घट बढ़ हुई।

यह भी पढ़े | PM SVANidhi Scheme: कोरोना संकट के बीच मोदी सरकार अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए दे रही है लोन, अब तक 12 लाख लोगों ने उठाया पीएम स्‍वनिधि योजना का फायदा; जानिए योजना से जुड़ी पूरी डिटेल.

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत बढ़कर 92.62 हो गया।

घरेलू मोर्चे पर बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 580.09 अंक घटकर 43,599.96 अंक पर बंद हुआ।

शेयर एक्सचेंज के प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल बने रहे और उन्होंने निवल आधार पर बृहस्पतिवार को 1,180.61 करोड़ रुपये के शेयरों की खरीद की।

इस बीच कच्चा तेल का अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 44.03 डॉलर प्रति बैरल रहा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Guwahati Weather Update: एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जाने वाले रोमांचक मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त, मैच से पहले जानें मौसम का हाल

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Preview: मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Hyderabad Shocker: हैदराबाद में चौंकाने वाला मामला, शादी से इनकार करने पर युवक ने युवती को लगाया HIV संक्रमित खून का इंजेक्शन, खौफ में महिला ने की आत्महत्या

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त