जरुरी जानकारी | रुपये में लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट, डॉलर के मुकाबले 32 पैसे लुढ़का
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, विदेशी निधियों की धन निकासी और देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ गया।
इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, विदेशी निधियों की धन निकासी और देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों से घरेलू मुद्रा पर दबाव बढ़ गया।
अन्तर बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में, डॉलर के मुकाबले रुपया 74.97 पर खुला और कारोबार के दौरान 74.78 से 75.14 रुपये के बीच घट बढ़ में रहा। अंत में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया अपने पिछले बंद भाव शुक्रवार के 74.73 के मुकाबले 32 पैसे की हानि दर्शाता 75.05 रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।
रुपये में यह लगातार छठे कारोबारी सत्र में गिरावट आई है। इन छह दिना में रुपये में 193 पैसे की हानि दर्ज हुई है।
इस बीच, विश्व की छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला, डॉलर सूचकांक, 0.05 प्रतिशत घटकर 92.12 रह गया।
वैश्विक मानक माने जाने वाला, ब्रेंट क्रूड वायदा 0.56 प्रतिशत तेजी के साथ 63.30 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा था।
उधर, बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 1,707.94 अंक की हानि के साथ 47,883.38 अंक रह गया। वहीं, व्यापक आधार वाले निफ्टी सूचकांक में भी 524.05 अंक की गिरावट दर्ज की गई।
स्टॉक एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे जहां उन्होंने शुक्रवार को बाजार से 653.51 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2021 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

