एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.32 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.32 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क योजनाओं और घरेलू शेयरों में नरमी के रुख के कारण डॉलर के मजबूत होने से रुपये में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.32 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 26 नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 84.32 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क योजनाओं और घरेलू शेयरों में नरमी के रुख के कारण डॉलर के मजबूत होने से रुपये में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि ट्रंप ने कहा है कि वे चीनी वस्तुओं पर अतिरिक्त 10 प्रतिशत शुल्क (टैरिफ) लगाएंगे तथा मेक्सिको और कनाडा से आयात पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाएंगे। इसने जोखिम लेने की धारणा को प्रभावित किया।

कारोबारी आगे के संकेतों के लिए फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.27 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 84.22 रुपये के उच्चस्तर और 84.35 रुपये प्रति डॉलर के दिन के निचले स्तर तक जाने के बाद अंत में यह 84.32 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से तीन पैसे की गिरावट है।

सोमवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 12 पैसे की तेजी के साथ 84.29 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी परिबा के एसोसिएट उपाध्यक्ष (बुनियादी मुद्रा और जिंस) प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘व्यापारी सात एफओएमसी की बैठक के ब्योरे का इंतजार कर रहे हैं, जो आज रात जारी किए जाएंगे। डॉलर-रुपये की जोड़ी अल्पावधि में 84-84.50 पर कारोबार करना जारी रख सकती है। अंतरिम समर्थन 84.11 पर है।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 106.87 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत बढ़कर 73.59 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों का कहना है कि अमेरिकी मुद्रा की समग्र मजबूती और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से भारत के व्यापार संतुलन पर दबाव पड़ने की संभावना है, जिससे रुपये के लिए चुनौतियां पैदा होंगी।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 105.79 अंक टूटकर 80,004.06 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 27.40 अंक की गिरावट के साथ 24,194.50 अंक पर रहा।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 9,947.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2024 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).