जरुरी जानकारी | रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.31 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच बुधवार को सीमित दायरे में कारोबार के बाद रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.31 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 22 नवंबर वैश्विक स्तर पर अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के बीच बुधवार को सीमित दायरे में कारोबार के बाद रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.31 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू बाजारों के नरम रुख का असर स्थानीय मुद्रा पर पड़ा, जबकि कच्चे तेल में ‘करेक्शन’ से मुद्रा को समर्थन मिला।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 83.31 पर खुला और फिर 83.34 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अंत में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले यह 83.31 (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से तीन पैसे की गिरावट है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.28 पर बंद हुआ था।
इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 103.75 पर था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 81.80 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने मंगलवार को 455.59 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 22, 2023 04:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

