एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.99 पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.99 पर बंद

मुंबई, चार अक्टूबर अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया शुक्रवार को तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

वैश्विक स्तर पर विशेषकर पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों से रुपये पर दबाव पड़ा। हालांकि भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने घरेलू मुद्रा को उसके निम्नतम स्तर पर पहुंचने से रोकने के लिए हस्तक्षेप किया।

बाजार सूत्रों ने कहा कि प्रमुख एशियाई प्रतिद्वंद्वी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के कमजोर होने तथा रिजर्व बैंक की डॉलर बिक्री पहल से रुपये को समर्थन मिला। हालांकि, कमजोर घरेलू शेयर बाजारों तथा विदेशी संस्थागत निवेशकों की लगातार पूंजी निकासी से रुपये पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.96 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.93 प्रति डॉलर से 83.99 प्रति डॉलर के बीच रहा। कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.99 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 14 पैसे की गिरावट के साथ 83.96 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। रुपया पांच अगस्त को 84.09 के अपने सर्वकालिक निचले स्तर पर पहुंच गया था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा कि भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा अल्पकालिक विदेशी बाजारों में डॉलर बिक्री की खबरों के बीच रुपया लगभग स्थिर रहा। इससे भारतीय मुद्रा को नए रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने से रोका जा सका। हालांकि, कमजोर घरेलू बाजार, मजबूत डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में उछाल ने रुपये पर दबाव डाला।

चौधरी ने कहा कि वैश्विक बाजारों में जोखिम से बचने की प्रवृत्ति तथा इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के बीच डॉलर के मजबूत होने से रुपये में मामूली गिरावट के साथ कारोबार हो सकता है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.48 प्रतिशत की तेजी के साथ 102.47 हो गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.03 प्रतिशत की बढ़त के साथ 78.42 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार के मोर्चे पर, सेंसेक्स में गिरावट जारी रही और यह 808.65 अंक टूटकर 81,688.45 पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी भी 235.50 अंक टूटकर 25,014.60 पर बंद हुआ। बृहस्पतिवार को दोनों सूचकांकों में दो प्रतिशत से अधिक गिरावट आई थी।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को शुद्ध रूप से 9,896.95 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2024 09:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).