जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे टूटकर 77.74 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 77.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमत के उच्चस्तर पर पहुंचने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बाजार से लगातार पूंजी निकासी से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।
मुंबई, नौ जून विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 77.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। कच्चे तेल की कीमत के उच्चस्तर पर पहुंचने और विदेशी संस्थागत निवेशकों की बाजार से लगातार पूंजी निकासी से रुपये की विनिमय दर में गिरावट आयी।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में डॉलर के मुकाबले रुपया 77.74 पर कमजोर खुला। दिन के कारोबार में यह 77.81 के अबतक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया और अंत में अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट के साथ 77.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
इससे पिछले, कारोबारी सत्र में रुपया अपने रिकॉर्ड निचले स्तर से उबरता हुआ 10 पैसे की तेजी के साथ 77.68 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशी मुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘रिजर्वबैंक का नीतिगत बयान जारी होने के बाद रुपये में उतार-चढ़ाव कम रहा।’’
सोमैया ने कहा, ‘‘डॉलर में व्यापक मजबूती के बाद प्रमुख मुद्राओं पर दबाव बना हुआ है।’’
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 427.79 अंक की तेजी के साथ 55,320.28 अंक पर बंद हुआ।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.06 प्रतिशत घटकर 102.48 रह गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा का दाम 0.23 प्रतिशत घटकर 123.29 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 09, 2022 08:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

