एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.54 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को छह पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.54 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.54 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 13 जून विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की व्यापक मजबूती और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया बृहस्पतिवार को छह पैसे टूटकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.54 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू मोर्चे पर कमजोर वृहद आर्थिक आंकड़ों से भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव पड़ा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.52 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.54 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.48 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.78 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.34 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.32 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में बुधवार को लिवाल रहे और शुद्ध रूप से 426.63 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2024 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).