जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ 83.45 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.45 पर आ गया।
मुंबई, पांच अप्रैल रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में छह पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.45 पर आ गया।
भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की मौद्रिक समीक्षा से पहले बाजार भागीदार सतर्क रहे। छह सदस्यीय समिति ने बुधवार को विचार-विमर्श शुरू किया था और शुक्रवार को निर्णय की घोषणा करेगी।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि मजबूत अमेरिकी मुद्रा और कच्चे तेल की ऊंची कीमतों से भी स्थानीय इकाई पर दबाव पड़ा। इसके अलावा घरेलू बाजारों में नकारात्मक रुझान और निरंतर विदेशी कोषों की निकासी ने भी निवेशकों की भावनाएं प्रभावित हुईं।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.44 प्रति डॉलर पर खुला। इसके बाद वह फिसलकर 83.45 प्रति डॉलर आ गया जो पिछले बंद भाव से छह पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.39 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.20 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.33 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.40 प्रतिशत की बढ़त के साथ 91.01 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 1,136.47 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 10:08 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

