जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.28 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को छह पैसे कमजोर होकर 83.28 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बाजार से पूंजी निकासी जारी रखने के कारण कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये में गिरावट आई।
मुंबई, तीन नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को छह पैसे कमजोर होकर 83.28 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की बाजार से पूंजी निकासी जारी रखने के कारण कारोबारी धारणा प्रभावित होने से रुपये में गिरावट आई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि घरेलू शेयर बाजारों के सकारात्मक रुख ने निचले स्तर पर रुपये को समर्थन प्रदान किया और गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.22 पर खुला और कारोबार के दौरान रुपये ने 83.29 के निचले स्तर को छुआ। अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे टूटकर 83.28 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
रुपया बृहस्पतिवार को 83.22 प्रति डॉलर के भाव पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.96 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 86.72 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 282.88 अंक की तेजी के साथ 64,363.78 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,261.19 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 03, 2023 06:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

