एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 83.23 (अस्थायी) पर बंद हुआ। गिरावट का कारण विदेशी बाजार में डॉलर का मजबूत होना तथा स्थानीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट था।

जरुरी जानकारी | रुपया छह पैसे की गिरावट के साथ 83.23 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 26 अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया छह पैसे गिरकर 83.23 (अस्थायी) पर बंद हुआ। गिरावट का कारण विदेशी बाजार में डॉलर का मजबूत होना तथा स्थानीय शेयर बाजार में बड़ी गिरावट था।

बाजार सूत्रों ने बताया कि विदेशी कोषों की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों के 90 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंचने से भी भारतीय मुद्रा दबाव में रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 83.19 पर कमजोर खुला। दिन में यह 83.18 के उच्च स्तर से 83.24 के निम्न स्तर के बीच कारोबार करने के बाद अंत में 83.23 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव के मुकाबले छह पैसे की गिरावट है।

सोमवार को रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ और उसके बाद बुधवार को एक पैसे की गिरावट के साथ 83.17 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दशहरा के कारण मंगलवार को बाजार बंद था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उछाल से रुपये पर दबाव पड़ा, लेकिन रिजर्व बैंक द्वारा डॉलर की बिक्री की रिपोर्ट ने गिरावट को कम कर दिया।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.18 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.72 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.69 प्रतिशत की गिरावट के साथ 89.51 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 900.91 अंक की गिरावट के साथ 63,148.15 अंक पर बंद हुआ।

एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बुधवार को 4,236.60 करोड़ रुपये के शेयर बेचे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2023 06:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).