एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 85.11 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में तेज सुधार के बावजूद रुपया मजबूत अमेरिकी मुद्रा के दबाव का सामना करने में विफल रहा और अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 85.11 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया सात पैसे की गिरावट के साथ 85.11 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 20 दिसंबर घरेलू शेयर बाजारों में तेज सुधार के बावजूद रुपया मजबूत अमेरिकी मुद्रा के दबाव का सामना करने में विफल रहा और अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले सात पैसे की गिरावट के साथ 85.11 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों के अनुसार, डॉलर की पर्याप्त मांग के कारण रुपया कमजोर रहा। इसके अलावा, अस्थिर भू-राजनीतिक स्थिति के कारण कच्चे तेल की कीमतों में वृद्धि ने भी कारोबारी धारणा को प्रभावित किया।

उन्होंने कहा कि डॉलर इंडेक्स के ऊंचा बने रहने की उम्मीद है क्योंकि अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने वर्ष 2025 में उम्मीद से कम ब्याज दरों में कटौती का संकेत दिया है।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.02 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान 85.13 के निचले स्तर को छूने के बाद अंत में यह 85.11 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट है।

शुक्रवार को रुपया अपने सर्वकालिक निचले स्तर से कुछ हद तक संभला और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले नौ पैसे बढ़कर 85.04 पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि डॉलर की मजबूत मांग के बीच रुपये में गिरावट आई। साथ ही, चीनी मुद्रा युआन में कमजोरी के कारण अमेरिकी डॉलर में तेजी आई।

कच्चे तेल की कीमतों में तेजी ने भी रुपये पर दबाव डाला, हालांकि सकारात्मक घरेलू शेयर बाजार ने इसे कुछ कम किया।

चौधरी ने कहा, ‘‘एफआईआई निकासी भी रुपये पर दबाव डाल सकती है। हालांकि, घरेलू बाजारों में सुधार से रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है। डॉलर-रुपये का हाजिर मूल्य 84.90 से 85.15 की सीमा में कारोबार करने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.38 प्रतिशत की तेजी के साथ 107.75 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.99 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 498.58 अंक की तेजी के साथ 78,540.17 अंक पर तथा नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 165.95 अंक की बढ़त के साथ 23,753.45 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 3,597.82 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2024 04:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).