एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 83.84 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में नरम रुख और विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.84 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ 83.84 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 21 अगस्त घरेलू शेयर बाजार में नरम रुख और विदेशी पूंजी के निरंतर प्रवाह के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में सात पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.84 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि कमजोर अमेरिकी मुद्रा तथा कच्चे तेल की कम कीमतों ने स्थानीय मुद्रा को समर्थन दिया और इसकी गिरावट सीमित की।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.79 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.84 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पिछले बंद भाव से सात पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया मंगलवार को 83.77 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.31 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.07 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 1,457.96 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 21, 2024 09:54 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).