जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ सर्वकालिक निचले स्तर 84.08 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा विदेशी पूंजी की अप्रत्याशित निकासी के बीच रुपया शुक्रवार को एक पैसे की गिरावट के साथ सर्वकालिक निचले स्तर 84.08 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
मुंबई, 25 अक्टूबर अमेरिकी मुद्रा में मजबूती तथा विदेशी पूंजी की अप्रत्याशित निकासी के बीच रुपया शुक्रवार को एक पैसे की गिरावट के साथ सर्वकालिक निचले स्तर 84.08 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि चीन के बाजार से बेहतर लाभ की तलाश में विदेशी निवेशकों द्वारा की गई बिकवाली के कारण घरेलू शेयर बाजारों में भारी गिरावट आई, जिससे पिछले दो सप्ताह में सूचकांकों में करीब आठ प्रतिशत की गिरावट आई है। इसका दबाव स्थानीय मुद्रा पर पड़ा।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.07 प्रति डॉलर पर खुला था और दिन में 84.07 से 84.09 प्रति डॉलर के बीच घट-बढ़ हुई। अंत में 84.08 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट है।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के अनुसंधान विशेषज्ञ अनुज चौधरी ने कहा कि अमेरिकी डॉलर में समग्र मजबूती तथा एफआईआई की निरंतर निकासी के कारण रुपये के नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करने का अनुमान है।
रुपया बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.07 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की मामूली बढ़त के साथ 103.93 पर रहा।
अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.76 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,062.45 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

