एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे गिरकर 73.07 पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की बढ़ती कीमत तथा अपने प्रमुख प्रतिद्वन्द्वियों की तुलना में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से शुक्रवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की मामूली गिरावट दर्शाता 73.07 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया एक पैसे गिरकर 73.07 पर

मुंबई, 11 जून कच्चे तेल की बढ़ती कीमत तथा अपने प्रमुख प्रतिद्वन्द्वियों की तुलना में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने से शुक्रवार को विदेशीमुद्रा विनिमय बाजार में रुपया एक पैसे की मामूली गिरावट दर्शाता 73.07 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.97 पर खुला जो पिछले दिन के 73.06 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसमें 72.91 और 73.09 के बीच घट बढ़ रही। अंत में यह एक पैसे की गिरावट के साथ 73.07 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले चार कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 27 पैसे की गिरावट आ चुकी है।

इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 90.21 हो गया।

बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 174.29 अंक की तेजी के साथ 52,474.76 अंक के अब तक के रिकार्ड स्तर पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक माने जाने वाला ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.22 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.68 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,329.70 करोड़ रुपये के शेयरों की लिवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 11, 2021 05:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).