एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 84.43 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया लगभग स्थिर रुख के साथ कारोबार के बाद एक पैसे की गिरावट के साथ 84.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में कमी से रुपये को मिले समर्थन को विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने बेअसर कर दिया।

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 84.43 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 19 नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को रुपया लगभग स्थिर रुख के साथ कारोबार के बाद एक पैसे की गिरावट के साथ 84.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार के सकारात्मक रुख और कच्चे तेल की कीमतों में कमी से रुपये को मिले समर्थन को विदेशी बाजार में अमेरिकी मुद्रा की मजबूती ने बेअसर कर दिया।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि यूक्रेन-रूस युद्ध ने एक नया मोड़ ले लिया है, क्योंकि रूस ने अपने परमाणु सिद्धांत को अपडेट किया है और यूक्रेन ने रूस पर अमेरिकी मिसाइलों के जरिये निशाना बनाया है। सोना, जेपीवाई और सीएचएफ जैसी निवेश के लिए सुरक्षित मानी जानी वाली परिसंपत्तियां में निवेश बढ़ा और कुछ हद तक डॉलर खरीदे गए और जिससे रुपये में मामूली गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 84.39 प्रति डॉलर पर खुला। सत्र के दौरान एक सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में यह 84.43 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ, जो पिछले बंद स्तर से एक पैसे की गिरावट है।

सोमवार को रुपया अपने निचले स्तर से उबरता हुआ डॉलर के मुकाबले चार पैसे की तेजी के साथ 84.42 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के एसोसिएट उपाध्यक्ष (बुनियादी मुद्रा और जिंस) प्रवीण सिंह ने कहा कि डॉलर-रुपये की जोड़ी निकट भविष्य में इसी दायरे में कारोबार करेगी, जब तक कि अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल निर्णायक रूप से ऊपर नहीं जाता है। 10 साल के अमेरिकी बॉन्ड प्रतिफल को 4.50 प्रतिशत पर एक महत्वपूर्ण प्रतिरोध का सामना करना पड़ता है।

उन्होंने कहा, ‘‘व्यापारी महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनावों पर बारीकी से नज़र रखेंगे। इसके अलावा, शुक्रवार को जारी होने वाले भारत के पीएमआई आंकड़े भी व्यापारियों की नजर में होंगे।’’

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 106.35 पर कारोबार कर रहा था।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.42 प्रतिशत घटकर 72.99 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 239.37 अंक बढ़कर 77,578.38 अंक पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 64.70 अंक की तेजी के साथ 23,518.50 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,403.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 19, 2024 06:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).