एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.53 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को एक पैसे की गिरावट के साथ 83.53 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। इसके साथ ही छह सत्र से जारी बढ़त का सिलसिला थम गया।

जरुरी जानकारी | रुपया एक पैसे की गिरावट के साथ 83.53 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 23 सितंबर विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया सोमवार को एक पैसे की गिरावट के साथ 83.53 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। इसके साथ ही छह सत्र से जारी बढ़त का सिलसिला थम गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि भारत के सेवा खरीद प्रबंधक सूचकांक (पीएमआई) में गिरावट ने भी निवेशकों की धारणा को प्रभावित किया, जबकि घरेलू शेयर बाजारों में बढ़त ने स्थानीय मुद्रा में गिरावट को सीमित करने में मदद की।

भारत का सेवा क्षेत्र का पीएमआई अगस्त में 58.9 रहा जो जुलाई में 60.9 था।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया आठ पैसे की बढ़त के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर खुला था। हालांकि दिन में कारोबार के दौरान वह अपनी बढ़त खोता गया और अंत में 83.53 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से एक पैसे की गिरावट को बताता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.52 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.34 प्रतिशत बढ़त के साथ 101.06 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.68 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

इस बीच, घरेलू शेयर बाजारों में सेंसेक्स 384.30 अंक उछलकर 84,928.61 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर पर रहा, जबकि निफ्टी 148.10 अंक चढ़कर 25,939.05 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 14,064.05 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 23, 2024 04:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).