एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे टूटकर 74.24 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई। घरेलू शेयर बाजार में स्थिरता के रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई, जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया नौ पैसे टूटकर 74.24 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 17 जनवरी रुपये में लगातार दूसरे कारोबारी सत्र में गिरावट आई। घरेलू शेयर बाजार में स्थिरता के रुख तथा कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी से निवेशकों की कारोबारी धारणा प्रभावित हुई, जिससे विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.24 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.18 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में 74.16 और नीचे में 74.36 के स्तर को छूने के बाद अंत में यह नौ पैसे की गिरावट के साथ 74.24 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया का बंद भाव 74.15 प्रति डॉलर था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 95.11 रह गया।

मार्टिन लूथर किंग दिवस के मौके पर सोमवार को अमेरिकी फॉरेक्स बाजार के बंद होने के कारण वैश्विक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजारों में खामोशी रही।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा की कीमत 0.27 प्रतिशत की गिरावट के साथ 85.83 डॉलर प्रति बैरल रह गई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 85.88 अंक की तेजी के साथ 61,308.91 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने शुक्रवार को 1,598.20 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 17, 2022 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).