जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया नौ पैसे गिरकर 73.06 पर पहुंचा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। घरेलू शेयर बाजार में पर्याप्त तेजी के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बृहस्पतिवार को नौ पैसे गिरकर 73.06 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुई।
मुंबई, 10 जून रुपये में लगातार तीसरे कारोबारी सत्र में गिरावट रही। घरेलू शेयर बाजार में पर्याप्त तेजी के बीच अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपये की विनिमय दर बृहस्पतिवार को नौ पैसे गिरकर 73.06 (अस्थायी) रुपये प्रति डालर पर बंद हुई।
बाजार सूत्रों ने कहा कि रुपये में सीमित घटबढ रही। निवेशकों की दिन के उत्तरार्द्ध में यूरोपीय केन्द्रीय बैंक की बैठक तथा अमेरिकी मुद्रास्फीति के आंकड़ों पर नजर रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 72.96 पर खुला जो पिछले दिन 72.97 पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान इसमें 72.94 और 73.12 के बीच घट बढ़ रही। अंत में यह नौ पैसे की गिरावट के साथ डॉलर के मुकाबले 73.06 पर बंद हुआ।
पिछले तीन कारोबारी सत्रों के दौरान रुपये में 26 पैसे की गिरावट आई है।
इस बीच छह प्रमुख विदेशी मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 90.20 हो गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 358.83 अंक की तेजी के साथ 52,300.47 अंक पर बंद हुआ।
वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.07 प्रतिशत की तेजी के साथ 72.27 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
शेयर बाजारों के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 846.37 करोड़ रुपये के शेयरों की बिकवाली की।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2021 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

