एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख और घरेलू विनिर्माण के कमजोर आंकड़ों के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे कमजोर होकर 83.95 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में चार पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर

मुंबई, तीन सितंबर वैश्विक बाजारों में डॉलर के मजबूत रुख और घरेलू विनिर्माण के कमजोर आंकड़ों के बीच रुपया मंगलवार को शुरुआती कारोबार में चार पैसे कमजोर होकर 83.95 प्रति डॉलर पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि घरेलू शेयर बाजार में गिरावट ने भी स्थानीय मुद्रा पर दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.94 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पिछले बंद भाव से चार पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया सोमवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.91 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत की बढ़त के साथ 101.73 अंक पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.28 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में सोमवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,735.46 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 09:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).