एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.32 प्रति डॉलर (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.32 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 13 नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.32 प्रति डॉलर (अस्थायी) के स्तर पर बंद हुआ। घरेलू शेयर बाजार में कमजोरी के रुख के बीच रुपये की विनिमय दर में गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि विदेशी कोषों की सतत निकासी से भी रुपये पर दबाव रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.31 प्रति डॉलर पर खुला और दिन के कारोबार में 83.33 प्रति डॉलर के निचले स्तर तक गया और कारोबार के अंत में यह 83.32 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से चार पैसे की गिरावट है।

शुक्रवार को रुपया 83.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

बीएनपी पारिबा बाय शेयरखान के एसोसिएट उपाध्यक्ष (जिंस) प्रवीण सिंह ने कहा, ‘‘शुक्रवार को जारी भारत के विनिर्माण और उत्पादन आंकड़े पूर्वानुमानों से कम थे। मुद्रास्फीति के आंकड़े आज बाद में आएंगे।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.08 प्रतिशत घटकर 105.77 रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.02 प्रतिशत घटकर 81.45 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 325.58 अंक की गिरावट के साथ 64,933.87 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने शुक्रवार को 190.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 13, 2023 05:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).