एजेंसी न्यूज

Dollar Price: रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.27 प्रति डॉलर पर

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 83.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर में मजबूती और स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है।

Dollar Price: रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ 83.27 प्रति डॉलर पर
Dollar vs Rupee (Photo Credit: Pixabay)

मुंबई, 17 नवंबर : अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया शुक्रवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 83.27 (अस्थायी) पर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में अमेरिकी डॉलर में मजबूती और स्थानीय शेयर बाजारों में गिरावट से निवेशकों की धारणा प्रभावित हुई है. विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) के लिवाल रहने और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा.

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.23 प्रति डॉलर पर सपाट खुला. दिन में यह 83.23 से 83.28 प्रति डॉलर के बीच रहा। अंत में यह चार पैसे की गिरावट के साथ 83.27 प्रति डॉलर पर बंद हुआ.बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 83.23 पर बंद हुआ था.

इस बीच, दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 104.53 उच्चस्तर पर पहुंचने के बाद 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.23 पर आ गया. वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.54 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77.84 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था. शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने बृहस्पतिवार को 957.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 17, 2023 04:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).