एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर बंद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.49 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी तथा विदेशों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपये में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.49 प्रति डॉलर पर बंद

मुंबई, छह जून अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.49 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी तथा विदेशों में कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों के कारण रुपये में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कमजोर अमेरिकी मुद्रा और शेयर बाजारों में मजबूत रुख से स्थानीय मुद्रा को समर्थन मिला। हालांकि शुक्रवार को घोषित होने वाली रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति के फैसले से पहले निवेशक चिंतित बने हुए हैं।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 83.40 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 83.50 के दिन के निम्नतम स्तर को छू गया तथा कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.49 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 7 पैसे की तेजी के साथ 83.44 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘कच्चे तेल की कीमतों में उछाल और एफआईआई (विदेशी संस्थागत निवेशकों) की ओर से बिकवाली के दबाव के कारण रुपये में गिरावट आई। हालांकि, कमजोर अमेरिकी डॉलर और घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख ने निचले स्तरों पर रुपये को समर्थन दिया।’’

चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता और एफआईआई की बिकवाली जारी रहने के कारण रुपये में थोड़ा नकारात्मक रुख रहेगा। हालांकि, भाजपा की अगुवाई में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन के लगातार तीसरी बार सत्ता में आने से घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख है। इसका कारण नीति के स्तर पर निरंतरता बने रहने की उम्मीद है। इससे निचले स्तर पर रुपये को सहारा मिल सकता है।’’

दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के खिलाफ डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.03 प्रतिशत घटकर 104.18 पर पहुंच गया।

इस बीच, वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.31 प्रतिशत की तेजी के साथ 78.65 डॉलर प्रति बैरल पर जा पहुंचा।

घरेलू शेयर बाजार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 692.27 अंक की तेजी के साथ 75,074.51 अंक पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को 5,656.25 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 06, 2024 07:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).