एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.07 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की निकासी, घरेलू शेयर बाजार के नकारात्मक रुख तथा डॉलर की मजबूती से रुपये में गिरावट आई।

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 17 अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.07 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। विदेशी कोषों की निकासी, घरेलू शेयर बाजार के नकारात्मक रुख तथा डॉलर की मजबूती से रुपये में गिरावट आई।

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि कमजोर घरेलू बाजारों और मजबूत डॉलर के कारण रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ, जबकि कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट और भू-राजनीतिक दबाव ने गिरावट को कम किया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.01 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.99 से लेकर 84.07 प्रति डॉलर के दायरे में रहने के बाद अंत में पांच पैसे की गिरावट के साथ 84.07 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 84.02 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि मजबूत डॉलर और कमजोर घरेलू बाजारों के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। एफआईआई की निकासी से रुपये पर और दबाव पड़ सकता है। हालांकि, कच्चे तेल की नरम कीमतों और पश्चिम एशिया में सीमित भू-राजनीतिक तनाव के कारण रुपये को निचले स्तर पर समर्थन मिल सकता है।’’

चौधरी ने कहा कि व्यापारी खुदरा बिक्री, औद्योगिक उत्पादन और अमेरिका से साप्ताहिक बेरोजगारी दावों के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि डॉलर-रुपये की हाजिर कीमत 83.85 रुपये से 84.30 रुपये के बीच रहने की उम्मीद है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत बढ़कर 103.59 हो गया।

चौधरी ने कहा, ‘‘चीन के प्रोत्साहन पैकेज से निवेशकों पर सकारात्मक असर नहीं पड़ा, जिससे डॉलर सूचकांक में तेजी आई। ईसीबी की मौद्रिक नीति बैठक के फैसले से पहले कमजोर यूरो ने भी अमेरिकी मुद्रा को समर्थन दिया। ईसीबी द्वारा ब्याज दर में 0.25 प्रतिशत की कटौती किए जाने की उम्मीद है।’’

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.50 प्रतिशत बढ़कर 74.59 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसक्स 494.75 अंक घटकर 81,006.61 अंक पर और एनएसई निफ्टी 221.45 अंक की गिरावट के साथ 24,749.85 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 3,435.94 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).