एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.96 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख और विदेशी बाजारों में अपने प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.96 प्रति डॉलर पर

मुंबई, तीन सितंबर घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख और विदेशी बाजारों में अपने प्रमुख प्रतिद्वन्द्वी मुद्राओं की तुलना में डॉलर के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

बाजार सूत्रों ने कहा कि हालांकि, अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी ने रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगाया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.94 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 83.94 से 83.98 प्रति डॉलर के दायरे में कारोबार के बाद अंत में 83.96 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। यह पिछले बंद स्तर से पांच पैसे की गिरावट है। सोमवार को रुपया 83.91 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

फिनरेक्स ट्रेजरी एडवाइजर्स एलएलपी के ट्रेजरी प्रमुख और कार्यकारी निदेशक अनिल कुमार भंसाली ने कहा, ‘‘एशियाई मुद्राओं के अनुरूप रुपया 83.97 के अपने समर्थन स्तर से नीचे आ गया है, क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये में आगे की गिरावट से बचाव के लिए इसे 83.97 पर बनाए रखा। एफपीआई और पेट्रोलियम कंपनियों की अच्छी मात्रा में धन निकासी से रुपया 83.97 के सर्वकालिक निचले स्तर के करीब पहुंच गया।’’

इस बीच, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 4.40 अंक के नुकसान से 82,555.44 अंक पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 1.15 अंक बढ़कर 25,279.85 अंक पर पहुंच गया।

छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत बढ़कर 101.80 पर पहुंच गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 2.1 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.26 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 1,735.46 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 03, 2024 04:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).