एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.92 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल कीमतों में कल रात की तेजी तथा जिंस कीमतों के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.92 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.92 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 27 अगस्त कच्चे तेल कीमतों में कल रात की तेजी तथा जिंस कीमतों के मजबूत होने से अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया मंगलवार को डॉलर के मुकाबले पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.92 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि घरेलू बाजारों में तेजी और कमजोर अमेरिकी डॉलर के कारण रुपये की गिरावट पर कुछ अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.91 प्रति डॉलर पर खुला और दिन में कारोबार के दौरान 83.95 प्रति डॉलर के निचले स्तर को छूने के बाद कारोबार के अंत में 83.92 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ जो पिछले बंद स्तर से पांच पैसे की गिरावट है।

पिछले कारोबारी सत्र में सोमवार को रुपया तीन पैसे की तेजी के साथ 83.87 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि फेडरल रिजर्व की नरम नीति और सितंबर में अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा ब्याज दरों में कटौती की बढ़ती उम्मीदों के बीच वैश्विक जोखिम भावनाओं में वृद्धि के से रुपया थोड़ा सकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। हालांकि, पश्चिम एशिया में भू-राजनीतिक तनाव और कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें इसके तेज उछाल को रोक सकती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘कारोबारी अमेरिकी उपभोक्ता विश्वास आंकड़े से संकेत ले सकते हैं।’’

विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि रुपये के एक सीमित दायरे में रहने की संभावना है क्योंकि भारतीय रिजर्व बैंक बाजार में सक्रिय रूप से हस्तक्षेप कर रहा है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले डॉलर की मजबूती को मापने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत घटकर 100.79 रह गया।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड का भाव 0.87 प्रतिशत घटकर 80.72 डॉलर प्रति बैरल रह गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 13.65 अंक बढ़कर 81,711.76 अंक पर बंद हुआ। एनएसई निफ्टी 7.15 अंक की बढ़त के साथ 25,017.75 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने सोमवार को 483.36 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2024 04:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).