जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में पांच पैसे की गिरावट के साथ 83.53 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 83.53 प्रति डॉलर पर आ गया।
मुंबई, तीन जुलाई अमेरिकी मुद्रा के मजबूत रुख और कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में पांच पैसे टूटकर 83.53 प्रति डॉलर पर आ गया।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपया सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। तेल कंपनियों और विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) द्वारा अमेरिकी डॉलर की खरीद ने निवेशकों की धारणा को और प्रभावित किया, जबकि घरेलू शेयर बाजारों में मजबूत रुख ने निचले स्तर पर रुपये को समर्थन दिया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.51 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.53 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो पिछले बंद भाव से पांच पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.48 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.71 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.55 प्रतिशत की बढ़त के साथ 86.71 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
घरेलू शेयर बाजार में शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स ऐतिहासिक 80,000 अंक के पार पहुंच गया और निफ्टी ने नए रिकॉर्ड स्तर को छुआ। बाद में बीएसई सेंसेक्स ने 446.5 अंक या 0.56 प्रतिशत बढ़कर 79,887.95 अंक पर कारोबार किया। एनएसई निफ्टी 132.50 अंक या 0.55 प्रतिशत बढ़कर 24,256.35 अंक पर रहा।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को बिकवाल रहे और शुद्ध रूप से 2,000.12 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 10:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

