एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और घरेलू बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.06 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 83.06 प्रति डॉलर पर

मुंबई, पांच फरवरी विदेशों में अमेरिकी मुद्रा के मजबूत होने और घरेलू बाजारों के नकारात्मक रुख के बीच रुपया सोमवार को आठ पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.06 (अस्थायी) पर बंद हुआ।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि हालांकि, वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट से स्थानीय मुद्रा को बल मिला और इसकी गिरावट सीमित रही।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.03 प्रति डॉलर पर खुला। दिन में उसने 83 और 83.07 प्रति डॉलर के बीच कारोबार किया। अंत में यह 83.06 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 82.98 पर बंद हुआ था।

इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 104.12 पर रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77.22 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को 70.69 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 05, 2024 05:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).