जरुरी जानकारी | रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.93 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण रुपये में गिरावट आई।
मुंबई, 23 फरवरी अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपया आठ पैसे की गिरावट के साथ 82.93 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर रहा। विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख के कारण रुपये में गिरावट आई।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी के कारण रुपये में गिरावट आई।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 82.87 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के अंत में रुपया 82.93 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद भाव से आठ पैसे की गिरावट को दर्शाता है।
दिन के कारोबार के दौरान रुपये में 82.84 प्रति डॉलर के उच्च स्तर तथा 82.96 प्रति डॉलर के निम्न स्तर के बीच घट बढ़ हुई। बृहस्पतिवार को रुपया 82.85 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
बीएनपी पारिबा द्वारा शेयरखान के अनुसंधान विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा कि आयातकों की डॉलर मांग के कारण शुक्रवार को भारतीय रुपये में गिरावट आई। कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों का भी रुपए पर असर पड़ा।
चौधरी ने कहा, ‘‘हमारा अनुमान है कि सकारात्मक वैश्विक शेयर बाजार और डॉलर कमजोर रहने के कारण रुपया थोड़ा सकारात्मक रह सकता है। हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में किसी भी उछाल से तेजी पर रोक लग सकती है। पश्चिम एशिया में भूराजनीतिक तनाव भी उच्च स्तर पर रुपये पर दबाव डाल सकता है।’’
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.05 प्रतिशत की तेजी के साथ 104.00 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.33 प्रतिशत की गिरावट के साथ 82.56 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 15.44 अंक की गिरावट के साथ 73,142.80 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बृहस्पतिवार को 1,410.05 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2024 05:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

