एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे टूटकर 76.61 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 76.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया चार पैसे टूटकर 76.61 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 28 अप्रैल अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के कारण डॉलर के मुकाबले रुपया बृहस्पतिवार को चार पैसे की गिरावट के साथ 76.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

घरेलू शेयर बाजारों में तेजी, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों का बढ़ने और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार से रुपये का नुकसान सीमित रहा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 76.60 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 76.43 के उच्चतम स्तर तक गया और 76.71 के निचले स्तर तक आया। अंत में रुपया चार पैसे की गिरावट के साथ पिछले बंद भाव 76.57 की तुलना में 76.61 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

एलकेपी सिक्योरिटीज के वरिष्ठ अनुसंधान विश्लेषक जतिन त्रिवेदी ने कहा, ‘‘डॉलर में बढ़ोतरी के बीच जिंसों की कीमतों में बिकवाली के कारण रुपया 76.45 से 76.70 के दायरे में कारोबार कर रहा था।’’

निवेशकों के सुरक्षित ठिकानों की तरफ बढ़ने के बीच वैश्विक मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर पांच साल के उच्चस्तर पर पहुंच गया।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 701.67 अंक उछलकर 57,521.06 अंक पर और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 206.65 अंक बढ़कर 17,245.05 पर पहुंच गया।

वैश्विक मानक ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.23 प्रतिशत बढ़कर 105.65 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.44 की वृद्धि के साथ 103.41 पर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 28, 2022 09:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).