एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.88 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.88 पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.88 प्रति डॉलर पर

मुंबई, दो सितंबर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.88 पर आ गया।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय डॉलर और ब्रेंट कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव ने शुरुआती कारोबार में घरेलू मुद्रा पर दबाव डाला।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.87 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.88 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पिछले बंद भाव से तीन पैसे की बढ़त दर्शाता है।

रुपया शुक्रवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.85 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 101.69 पर सपाट रहा।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.87 प्रतिशत की गिरावट के साथ 76.26 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुक्रवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 5,318.14 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 02, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).