जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में तीन पैसे की गिरावट के साथ 83.15 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के बाद 83.15 पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूत स्थिति और विदेशी कोष की सतत निकासी का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।
मुंबई, 23 अक्टूबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले तीन पैसे की गिरावट के बाद 83.15 पर आ गया। विदेशी बाजारों में अमेरिकी डॉलर की मजबूत स्थिति और विदेशी कोष की सतत निकासी का असर भारतीय मुद्रा पर पड़ा।
विदेशी मुद्रा कोरोबारियों ने बताया कि कच्चे तेल की कीमतों में सुधार और शुरुआती कारोबार में घरेलू शेयर बाजारों में मजबूती से रुपये की गिरावट सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.15 पर खुला, जो पिछले बंद स्तर से तीन पैसे की गिरावट है। शुक्रवार को रुपया 83.12 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच दुनिया की छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 106.30 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.79 प्रतिशत की गिरावट के साथ 91.43 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने इस महीने अभी तक 12,000 करोड़ रुपये से अधिक कीमत के शेयर बेचे हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 23, 2023 09:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

