जरुरी जानकारी | डॉलर के मुकाबले रुपया 26 पैसे टूटकर करीब चार सप्ताह के निम्न स्तर पर बंद
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 73.66 रुपये के उच्चतम और 73.93 रुपये प्रति डालर के निचले स्तर पर पंहुचा। अंत में यह अपने पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट लेकर 73.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो 26 अगस्त के बाद का न्यूनतम बंद स्तर है।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में कारोबार की शुरुआत में रुपया 73.70 रुपये प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान रुपया 73.66 रुपये के उच्चतम और 73.93 रुपये प्रति डालर के निचले स्तर पर पंहुचा। अंत में यह अपने पिछले कारोबारी दिवस के मुकाबले 26 पैसे की गिरावट लेकर 73.87 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ जो 26 अगस्त के बाद का न्यूनतम बंद स्तर है।
इससे पिछले कारोबारी सत्र में मंगलवार को रुपया 73.61 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
रिलायंस सिक्योरिटीज के वरिष्ठ शोध विश्लेषक, श्रीराम अय्यर ने कहा, ‘‘क्षेत्रीय मुद्राओं में दर्ज हुए नुकसान के अनुरूप भारतीय रुपया बुधवार को डॉलर के मुकाबले कमजोर हुआ। फेडरल रिजर्व के बैठक के नतीजे से पहले अधिकांश एशियाई मुद्राएं कमजोर रहीं और चीन की एवरग्रांडे के भुगतान संकट की स्थिति के बारे में भी चिंता थीं जिससे स्थानीय मुद्रा की धारणा प्रभावित हुई।’’
निवेशकों का ध्यान आज रात फेडरल रिजर्व की मौद्रिक समीक्षा बैठक पर हैं और इनमें से कुछ उम्मीद कर रहे हैं कि फेडरल रिजर्व अपनी संपत्ति खरीद कार्यक्रम को कम करने के बारे में अधिक संकेत दे सकता है।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.22 पर पहुंच गया। वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 1.24 प्रतिशत बढ़कर 75.28 डालर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 77.94 अंक की गिरावट के साथ 58,927.33 अंक पर बंद हुआ।
शेयर बाजार आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध लिवाल रहे। उन्होंने मंगलवार को 1,041.92 करोड़ रुपये के शेयरों की शुद्ध लिवाली की।
राजेश
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 22, 2021 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

