एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे की गिरावट के साथ 85.93 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क नीतियों से वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका उत्पन्न होने और मुद्रास्फीति की चिंताओं तथा मुद्रा बाजारों पर दबाव से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे कमजोर होकर 85.93 प्रति डॉलर पर आ गया।

जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में 24 पैसे की गिरावट के साथ 85.93 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 27 मार्च अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की शुल्क नीतियों से वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंका उत्पन्न होने और मुद्रास्फीति की चिंताओं तथा मुद्रा बाजारों पर दबाव से रुपया बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में 24 पैसे कमजोर होकर 85.93 प्रति डॉलर पर आ गया।

ट्रंप के आयातित वाहनों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद अमेरिकी डॉलर मजबूत हुआ। यह शुल्क दो अप्रैल से लागू होगा।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि रुपये को नगदी की कमी, जवाबी शुल्क लागू होने की चिंताओं और आयातकों की ओर से महीने के अंत में अमेरिकी मुद्रा की मांग के कारण नए सिरे से दबाव का सामना करना पड़ा।

हालांकि, विदेशी पूंजी के प्रवाह ने निचले स्तर पर रुपये को समर्थन दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 85.90 पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद यह और गिरावट के साथ 85.93 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद से 24 पैसे की गिरावट दर्शाता है।

रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 85.69 पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.22 प्रतिशत की गिरावट के साथ 104.32 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.12 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.88 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

घरेलू शेयर बाजार में सेंसेक्स 284.21 अंक बढ़कर 77,572.71 अंक पर, जबकि निफ्टी 73.50 अंक की बढ़त के साथ 23,560.35 अंक पर रहा।।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,240.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 27, 2025 10:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).