जरुरी जानकारी | शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 20 पैसे गिरा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख को देखते हुए रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 74.44 पर आ गया।
मुंबई, 20 अगस्त घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख को देखते हुए रुपया शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 20 पैसे गिरकर 74.44 पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले 74.38 पर खुला, और फिर 74.44 तक गिर गया, जो पिछले बंद के मुकाबले 20 पैसे की कमजोरी दर्शाता है।
रुपया बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 74.24 पर बंद हुआ था।
विदेशी मुद्रा बाजार गुरुवार को मुहर्रम के चलते बंद था।
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की गिरावट के साथ 93.52 पर कारोबार कर रहा था।
वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड वायदा 0.53 प्रतिशत बढ़कर 66.80 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 20, 2021 10:53 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

