एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 84.49 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 84.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसकी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और आयातकों की महीने के अंत में डॉलर मांग थी।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 84.49 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 29 नवंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 84.49 (अस्थायी) प्रति डॉलर पर बंद हुआ। इसकी वजह विदेशी संस्थागत निवेशकों की पूंजी निकासी और आयातकों की महीने के अंत में डॉलर मांग थी।

विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि आयातकों की डॉलर मांग के कारण रुपये पर दबाव पड़ा। हालांकि, सकारात्मक घरेलू बाजारों और कच्चे तेल की कीमतों में सुधार ने गिरावट को सीमित कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 84.49 पर खुला और कारोबार के दौरान डॉलर के मुकाबले 84.50 के निम्नतम स्तर पर पहुंच गया।

सत्र के अंत में डॉलर के मुकाबले रुपया 84.49 (अस्थायी) पर बंद हुआ, जो पिछले बंद के मुकाबले दो पैसे की गिरावट है। रुपया 21 नवंबर को 84.50 के अपने सबसे निचले स्तर पर बंद हुआ था।

बृहस्पतिवार को रुपया सात पैसे गिरकर 84.47 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

मिराए एसेट शेयरखान के शोध विश्लेषक, अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि मजबूत डॉलर और रूस तथा यूक्रेन के बीच तनाव के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। इसके साथ्स कच्चे तेल की कीमतों में कोई उछाल और आयातकों की मासांत की डॉलर मांग भी रुपये पर असर डाल सकती है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, घरेलू बाजारों में सकारात्मक रुख और भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा किसी भी हस्तक्षेप से रुपये को निचले स्तरों पर समर्थन मिल सकता है। व्यापारी भारत के वित्त वर्ष 2024-25 के दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं। डॉलर बनाम रुपया की हाजिर कीमत 84.35 से 84.70 के बीच कारोबार करने की उम्मीद है।’’

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.88 पर रहा।

अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.30 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73.06 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 759.05 अंक की तेजी के साथ 79,802.79 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 216.95 अंक बढ़कर 24,131.10 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे थे और उन्होंने बृहस्पतिवार को 11,756.25 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2024 04:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).