एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.98 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.98 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.98 प्रति डॉलर पर

मुंबई, 10 अक्टूबर कच्चे तेल की कीमतों में तेजी और विदेशी कोषों की सतत निकासी के बीच अंतर-बैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया दो पैसे की गिरावट के साथ 83.98 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

हालांकि, विदेशी मुद्रा व्यापारियों ने कहा कि अन्य विदेशी मुद्राओं के मुकाबले डॉलर के मूल्य में मामूली गिरावट और घरेलू शेयर बाजार में तेजी ने रुपये को समर्थन दिया। इससे रुपये की तेज गिरावट पर अंकुश लगा।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.95 प्रति डॉलर पर खुला। कारोबार के दौरान यह 83.95 से 83.98 प्रति डॉलर के सीमित दायरे में कारोबार के बाद अंत में अपने पिछले बंद भाव 83.96 प्रति डॉलर के मुकाबले दो पैसे की गिरावट के साथ 83.98 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ।

शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘रुपये में सीमित दायरे में कारोबार हुआ...घरेलू बाजारों में मजबूती ने रुपये को सहारा दिया। हालांकि...कच्चे तेल की कीमतों में सुधार की वजह से रुपया बढ़त नहीं दर्ज कर सका।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि पश्चिम एशिया में चल रहे तनाव के बीच एफआईआई की ओर से बिकवाली दबाव और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण रुपया नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा। मजबूत अमेरिकी डॉलर रुपये पर और दबाव डाल सकता है। हालांकि, सकारात्मक घरेलू बाजार, रुपये को निचले स्तर पर सहारा दे सकते हैं।’’ उन्होंने कहा कि रुपये की हाजिर कीमत 83.80-84.20 के दायरे में कारोबार करने की उम्मीद है।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.02 प्रतिशत घटकर 102.91 रह गया।

अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 1.45 प्रतिशत चढ़कर 77.69 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर पहुंच गया।

घरेलू शेयर बाजार में बीएसई सेंसक्स 144.31 अंक बढ़कर 81,611.41 अंक पर और एनएसई निफ्टी 16.50 अंक बढ़कर 24,998.45 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे। उन्होंने बुधवार को शुद्ध रूप से 4,562.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2024 06:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).