जरुरी जानकारी | रुपया शुरुआती कारोबार में दो पैसे की गिरावट के साथ 83.95 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.95 पर आ गया।
मुंबई, 28 अगस्त घरेलू शेयर बाजारों में नरम रुख के बीच रुपया बुधवार को शुरुआती कारोबार में दो पैसे कमजोर होकर अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 83.95 पर आ गया।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनियम बाजार में रुपया 83.94 प्रति डॉलर पर खुला। शुरुआती सौदों के बाद 83.95 प्रति डॉलर पर पहुंच गया जो उसके पिछले बंद भाव से दो पैसे की गिरावट दर्शाता है।
रुपया मंगलवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले 83.93 पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती को परखने वाला डॉलर सूचकांक 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 100.72 पर रहा।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 79.66 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में मंगलवार को लिवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,503.76 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2024 10:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

