एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर 76.03 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 76.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर आक्रामक रुख के कारण वैश्विक बाजारों में निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपया नीचे आया।

जरुरी जानकारी | अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे टूटकर 76.03 प्रति डॉलर पर

मुंबई, सात अप्रैल विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में बृहस्पतिवार को अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले रुपया 19 पैसे की गिरावट के साथ 76.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दर को लेकर आक्रामक रुख के कारण वैश्विक बाजारों में निवेशकों की धारणा प्रभावित होने से रुपया नीचे आया।

घरेलू शेयर बाजार में कमजोर रुख तथा रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा ने गिरावट को तेज कर दिया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 75.88 प्रति डॉलर पर कमजोर खुला। बाद में रुपये में और गिरावट आई और यह 75.99 रुपये के स्तर तक नीचे चला गया। कारोबार के अंत में रुपया अपने पिछले बंद भाव के मुकाबले 19 पैसे की गिरावट के साथ 76.03 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

बुधवार को रुपया एक माह में एक दिन की सबसे बड़ी गिरावट यानी 55 पैसे टूटकर एक सप्ताह के निम्न स्तर 75.84 रुपये प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.04 प्रतिशत की तेजी के साथ 99.64 हो गया।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के विदेशीमुद्रा एवं सर्राफा विश्लेषक, गौरांग सोमैया ने कहा, ‘‘एफओएमसी (फेडरल ओपन मार्केट कमेटी) की बैठक का ब्योरा आने और डॉलर में व्यापक मजबूती के बाद रुपये पर दबाव कायम रहा।’’

सोमैया ने कहा कि घरेलू मोर्चे पर, रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा पर नजर है और उम्मीद है कि केंद्रीय बैंक दरों को अपरिवर्तित रख सकता है। लेकिन आगे जाकर मुद्रास्फीति और वृद्धि दर के प्रति उनके दृष्टिकोण से रुपये में उतार-चढ़ाव निर्धारित होगा।

वैश्विक मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 1.52 प्रतिशत बढ़कर 102.61 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘फेडरल रिजर्व द्वारा बेहद लचीले मौद्रिक नीति के बजाय एक आक्रामक सख्त नीति की ओर बढ़ने के बाद रुपया 76 रुपये प्रति डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने की ओर बढ़ रहा है...।’’

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 575.46 अंक की गिरावट के साथ 59,034.95 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध बिकवाल रहे और उन्होंने बुधवार को 2,279.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 07, 2022 09:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).