जरुरी जानकारी | अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 16 पैसे की गिरावट के 83.10 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार 16 पैसे की गिरावट के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख का असर रुपये पर पड़ा।
मुंबई, 25 सितंबर अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में सोमवार को रुपया शुरुआती कारोबार 16 पैसे की गिरावट के साथ 83.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रा में मजबूती के साथ ही घरेलू बाजार के नकारात्मक रुख का असर रुपये पर पड़ा।
विदेश मुद्रा कारोबारियों ने बताया कि विदेशी कोष की निकासी और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी ने भी भारतीय मुद्रा की धारणा प्रभावित की।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 83.04 प्रति डॉलर पर खुला और फिर 83.10 प्रति डॉलर पर पहुंच गया, जो पिछले बंद भाव से 16 पैसे की गिरावट है।
शुक्रवार को रुपया 82.94 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.01 प्रतिशत की गिरावट के साथ 105.58 पर आ गया।
वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड वायदा 0.19 प्रतिशत की बढ़त के साथ 93.45 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2023 10:06 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

