एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे टूटकर 74.84 प्रति डॉलर पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी कोषों की सतत निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती हुई कीमतों के कारण बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे टूटकर 74.84 प्रति डॉलर पर

मुंबई, नौ फरवरी विदेशी कोषों की सतत निकासी और कच्चे तेल की बढ़ती हुई कीमतों के कारण बुधवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 74.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

विश्लेषकों ने कहा कि रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले निवेशकों ने सतर्क रुख अपनाया जिससे रुपये में गिरावट आई।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया 74.70 पर खुला और बाद में यह दिन के उच्चस्तर 74.68 प्रति डॉलर तक गया। इसने 74.87 प्रति डॉलर का निचला स्तर भी छुआ। अंत में रुपया पिछले बंद स्तर की तुलना में 10 पैसे टूटकर 74.84 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

पिछले कारोबारी सत्र में रुपया 74.74 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।

इस बीच, छह मुद्राओं की तुलना में डॉलर का रुख दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 95.51 पर आ गया।

एचडीएफसी सिक्योरिटीज के शोध विश्लेषक दिलीप परमार ने कहा, ‘‘रिजर्व बैंक की मौद्रिक समीक्षा बैठक के नतीजों से पहले रुपये में गिरावट का रुख रहा।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 09, 2022 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).