जरुरी जानकारी | रुपया 10 पैसे की गिरावट के साथ 83.50 प्रति डॉलर पर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे कमजोर होकर 83.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
मुंबई, 10 जून विदेशी बाजारों में डॉलर के मजबूत होने तथा घरेलू शेयर बाजार में सुस्ती के रुख के बीच सोमवार को अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 10 पैसे कमजोर होकर 83.50 (अस्थायी) पर बंद हुआ।
विदेशी मुद्रा कारोबारियों ने कहा कि रविवार को नरेन्द्र मोदी द्वारा रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेने के कारण राजनीतिक अनिश्चितता में कमी आई, जिससे रुपये की गिरावट सीमित रही।
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में स्थानीय मुद्रा 83.48 पर खुली और कारोबार के अंत में डॉलर के मुकाबले 10 पैसे की मजबूती के साथ 83.50 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुई।
शुक्रवार को रुपया डॉलर के मुकाबले 13 पैसे मजबूत होकर 83.40 पर बंद हुआ था।
शेयरखान बाय बीएनपी पारिबा के शोध विश्लेषक अनुज चौधरी ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती में देरी की बढ़ती उम्मीदों के बीच मजबूत अमेरिकी डॉलर के कारण रुपया थोड़ा नकारात्मक रुख के साथ कारोबार करेगा।’’
हालांकि, कच्चे तेल की कीमतों में नरमी और स्थिर सरकार को लेकर आशावाद निचले स्तर पर रुपये को सहारा दे सकता है। कारोबारी भारत और अमेरिका से मुद्रास्फीति के आंकड़ों से संकेत ले सकते हैं।
निवेशक इस सप्ताह फेडरल ओपन मार्केट कमेटी (एफओएमसी) की बैठक पर भी नज़र रख सकते हैं।
इस बीच, छह प्रमुख मुद्राओं की तुलना में अमेरिकी मुद्रा का आकलन करने वाला डॉलर सूचकांक 0.37 प्रतिशत की तेजी के साथ 105.27 पर आ गया।
ब्रेंट कच्चा तेल 0.21 प्रतिशत बढ़कर 79.79 डॉलर प्रति बैरल हो गया।
बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 203.28 अंक की तेजी के साथ 76,490.08 अंक पर बंद हुआ।
विदेशी निवेशक शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार में शुद्ध लिवाल रहे और उन्होंने 4,391.02 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2024 07:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

